फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra news road accident 6 injured

Agra News: ट्रक से टक्कर के बाद टेंपो से टकराई कार, 6 लोग घायल

Wed, 30 Sep 2026 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
agra news road accident 6 injured
सैंया। ग्वालियर हाईवे पर तेहरा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार दोपहर ट्रक ने अर्टिका कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर चौराहे पर खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो और कार सवार 6 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हादसा करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिका कार में साइड से टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर कार चौराहे पर खड़े एक टेंपो से जा टकराई। टेंपो में सवार राजेश और दिलीप निवासी विरहरू, सैंया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार में सवार सेक्टर 4, आवास विकास कॉलोनी, आगरा निवासी आशीष, केदार नगर, आगरा निवासी मो. शरीफ, भगवती नगर टूंडला निवासी अमित धाकरे और खंदारी आगरा निवासी प्रशांत घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल आगरा भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed