फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman killed live-in partner after being pressured for a sexual relationship.

Rohtak News: संबंध का दबाव बनाने पर महिला ने की थी लिव-इन-पार्टनर की हत्या

Wed, 30 Sep 2026 04:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
Woman killed live-in partner after being pressured for a sexual relationship.
23-मृतक धीरज कुंडू आरोपी महिला सुनीता उर्फ स्वीटी के साथ। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। टिटौली गांव के धीरज कुंडू (25) हत्याकांड में गिरफ्तार पानीपत निवासी सुनीता उर्फ स्वीटी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि शारीरिक संबंध का दबाव बनाने पर उसने उसकी हत्या की थी। आरोपी ने पहले युवक के हाथ बांधे, फिर गले में चुन्नी डाली और कमर पर पैर लगाकर जोर से कस दी।
एक साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही स्वीटी ने युवक की हत्या कर पहले खाना खाया, फिर मामले को आत्महत्या या हादसा बनाने के लिए तीन घंटे तक जुगाड़ में लगी रही। मृतक धीरज के पिता के शक जताने व पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी महिला टूट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या के तीन दिन बाद शव का मंगलवार दोपहर गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि शनिवार की रात टिटौली निवासी धीरज अचेत हालत में शहर के प्रवेश नगर में किराये के मकान में मिले थे। लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली स्वीटी ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने धीरज को पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। धीरज के पिता ने आरोप लगाया था महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने ही उसके बेटे की गला दबाकर या फंदे पर लटकाकर हत्या की है।
पुलिस ने आरोपी महिला को मंगलवार को प्रवेश नगर में किराये के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या का राज खोल दिया।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि रात को धीरज ने पहले शराब पी। इसके बाद सुल्फे का नशा किया। रात करीब 10 बजे उससे संबंध बनाने का दबाव डालने लगा जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं थी। मना करने पर आरोपी गालियां देने लगा। बोला-मैंने तेरे लिए पूरा परिवार छोड़ दिया। कहासुनी के बाद उसे गुस्सा आ गया। उसने धीरज की हत्या कर दी।

....

चार घंटे तक झूठी कहानी रचती रही आरोपी महिला
जांच में पता चला है कि स्वीटी ने धीरज की रात करीब साढ़े 10 बजे हत्या कर घर में बनी छोले की सब्जी के साथ रोटी व एक मीट का टुकड़ा भी खाया था। फिर बचने के लिए जुगाड़ बनाने लगी। पहले धीरज के चाचा संजय कुंडू को कॉल की लेकिन उनका नंबर नहीं मिला। फिर धीरज की मामी को कॉल की। उनसे भी बात नहीं हो सकी। फिर दो चुन्नी आपस में बांधी और एक को चाकू से काट दिया। फिर रात करीब 2 बजे हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को कॉल कर बोली-उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाला धीरज अचानक बेहोश हो गया है। बिस्तर से नहीं उठ रहा है। पुलिस ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

....

पहले नशे की ओवरडोज, फिर फंदा लगाने की कही बात तो गहराया शक
ग्रामीणों से पहले महिला ने बताया कि धीरज ने रात को शराब पीने के बाद सुल्फा भी पिया था। नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। फिर बयान बदलने लगी कि धीरज ने फंदा लगाया है। उसने किसी तरह चुन्नी काटकर नीचे उतारा लेकिन बचा नहीं सकी। इससे धीरज के पिता धर्मबीर व दूसरे ग्रामीणों का शक गहरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सके। गला घोंटने की आशंका से इन्कार नहीं किया गया।

..

मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर की रहने वाली है आरोपी महिला

महिला ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के गांव तितरवाड़ा की रहने वाली है। 15 साल पहले परिवार पानीपत की डाबर कॉलोनी में आकर रहने लगा। 2017 में उसका विवाह करनाल में हो गया था। पति शराब पीकर मारपीट करता था इसलिए दोनों बच्चों को छोड़कर आ गया।

....
टिटौली में नाटक की शूटिंग के दौरान आई थी धीरज के संपर्क में

आरोपी महिला को हरियाणवी रील बनाने का शौक है। इसके लिए धीरज के चाचा संजय कुंडू के संपर्क में आई थी। संजय का सुखपुरा चौक के नजदीक म्यूजिक कार्यालय है। करीब एक साल पहले जब हरियाणवी नाटक की शूटिंग के लिए महिला टिटौली गांव में आई तो वह धीरज के संपर्क में आई थी। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। पुलिस को जांच में इंस्टाग्राम पर धीरज टिटोला आला 307 के नाम से अकाउंट मिला है। इस पर 152 पोस्ट डाली गई हैं। ज्यादातर पोस्ट में आरोपी सुनीता उर्फ स्वीटी की रील हैं।

वर्जन

आपसी कहासुनी पर आरोपी सुनीता उर्फ स्वीटी ने ही धीरज की हत्या की थी। गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


- राजेश कुमार लोहान, डीएसपी सिटी।

....

पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं, शव का किया अंतिम संस्कार

ग्रामीणों का शक सही निकला। वे मंगलवार सुबह एसपी गौरव राजपुरोहित से मिले। उन्होंने ग्रामीणों को केस की जांच के बारे में अवगत कराया। ग्रामीण संतुष्ट होकर लौट आए और गांव में दोपहर 3 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। धीरज पिता के इकलौते बेटे थे।

- जयबीर कुंडू, प्रधान कुंडू खाप।

23-मृतक धीरज कुंडू आरोपी महिला सुनीता उर्फ स्वीटी के साथ। स्रोत : सोशल मीडिया

23-मृतक धीरज कुंडू आरोपी महिला सुनीता उर्फ स्वीटी के साथ। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed