{"_id":"6abbc796a24f57dde30fcc42","slug":"youth-from-punjab-arrested-with-866-grams-of-heroin-in-bhadroya-scooter-seized-kangra-news-c-95-1-kng1046-258620-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भदरोया में 8.66 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भदरोया में 8.66 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
Wed, 30 Sep 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तरी क्षेत्र कांगड़ा ने भदरोया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी एक युवक को 8.66 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित (30), निवासी मकान नंबर 13, मैड हट कॉलोनी, मॉडल टाउन (पठानकोट, पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसटीएफ के अनुसार 28 सितंबर को टीम ने भदरोया स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला के समीप संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे युवक को संदेह के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। एसटीएफ उत्तरी क्षेत्र कांगड़ा की एएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना डमटाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस बात की गहन तफ्तीश कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और क्षेत्र में किसे पहुंचाई जानी थी। इसके साथ ही आरोपी के संपर्कों और आपूर्ति तंत्र से जुड़े अन्य लोगों की कड़ियां खंगाली जा रही हैं ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।