फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Daughter-in-law missing with cash, jewelry, and utensils; mother-in-law lodges complaint.

Kangra News: नकदी, गहने और बर्तनों के साथ बहू लापता, सास ने दर्ज करवाई शिकायत

Wed, 30 Sep 2026 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Sep 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law missing with cash, jewelry, and utensils; mother-in-law lodges complaint.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना मझीन के अंतर्गत एक सास ने अपनी बहू के 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और रसोई के बर्तन लेकर लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उनकी बहू 27 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला के लापता होने के साथ ही घर से करीब 30 हजार रुपये की नकदी, लगभग 30 ग्राम सोना और 200 ग्राम चांदी के आभूषण भी गायब हैं। इसके अलावा वह रसोई घर से बर्तन भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और तथ्यों की पड़ताल के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed