फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, कई घायल

बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, कई घायल

Tue, 02 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, कई घायल
बच्चों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

मीरापुर। गांव मुझेड़ा सादात में सोमवार को बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए, जिन्हें सीएचसी में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मुझेड़ा सादात निवासी नसीम व पप्पू के बच्चों की बीच सोमवार को खेलते हुए किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर दोपहर बाद दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने के साथ ही लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक घटना को लेकर किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

तीन युवकों ने किया किशोर से कुकर्म
मीरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को तीन युवक किशोर को बहला-फुसलाकर गांव के जंगल में ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने किशोर के साथ ईख के खेत में ले जाकर धमकी देते हुए सामूहिक कुकर्म किया। बच्चे के परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल स्क्रैप का एक आरोपी गिरफ्तार
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में मोबाइल स्क्रैप स्पेयर पार्ट्स का अवैध कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने शाहनवाज पुत्र मोमीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो बोरे स्पेयर पार्ट्स के भी बरामद किए हैं। मामले में अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि छह अन्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed