{"_id":"5a414f614f1c1b193e8baec2","slug":"61514229601-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अंतरराज्य बदमाश पकड़ा, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में अंतरराज्य बदमाश पकड़ा, साथी फरार
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर), 25 दिसंबर। पुलिस ने मुठभेड़ मेें अंतरराज्यीय लुटेरे को दबोचा है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज को सोमवार रात करीब आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश गंगनहर रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने लिए खड़े हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ लोहे के पुल के पास पहुंचे। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही बदमाश नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। उसका दूसरा साथी बदमाश पुलिस पर गोली चलाते हुए जंगलों के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मोहल्ला इस्लामनगर निवासी गुलजार उर्फ मामा पुत्र रमजानी बताया है। फरार साथी का नाम मोहल्ला नई आबादी निवासी तौसीफ उर्फ तुल्ला पुत्र हनीफ उर्फ लाला बताया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ा गया बदमाश अंतरराज्यीय लुटेरा है। पुलिस ने घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
लुटेरे पर कई मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंतरराज्यीय लुटेरा है। इस पर राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में डकैती, लूट, चोरी के करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश गुलजार लूट के मामले मेें वांछित भी चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। फरार साथी तौसीफ उर्फ तुल्ला भी एक शातिर किस्म का बदमाश है। वह भी हत्या व कई लूट के मामले में जेल जा चुका है।