फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कारोबारी के बेटी को अगवा करने वाले राज मिस्त्री को कारावास और जुर्माना की सजा

कारोबारी के बेटी को अगवा करने वाले राज मिस्त्री को कारावास और जुर्माना की सजा

Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी के बेटी को अगवा करने वाले राज मिस्त्री को कारावास और जुर्माना की सजा
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

खतौली में कारोबारी की नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपहरण करने वाले राज मिस्त्री को अदालत ने पांच वर्ष का कारावास के साथ 20 हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सबूत के अभाव में दो आरोपियों को बरी कर दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार खतौली कसबे के मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी कारोबारी ने खतौली कोतवाली पर दो दिसंबर 2013 को बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। बताया था कि उसके मकान में खोकनी निवासी राज मिस्त्री अबरार पुत्र जुबैर पत्थर लगाने का काम कर रहा था। घटना के दिन उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जिसे अबरार, हसमत और इस्लाम बहला फुसला कर अपहरण कर ले गए। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे आठ वीरेंद्र कुमार पांडे की अदालत में हुई। विशेष अधिवक्ता पोक्सो पुष्पेंद्र मलिक ने कोर्ट में चार गवाह और सबूत पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अबरार को दोषी करार देते हुए धारा 363 में चार वर्ष का कारावास और दस हजार रुपया का जुर्माना, धारा 366 में पांच वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दो आरोपियों हसमत और इस्लाम को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed