{"_id":"59f77b9b4f1c1b78548ba03a","slug":"61509391259-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक तांत्रिक पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
मामो पत्नी बीर सिंह का आरोप है कि गांव निवासी टीकाराम गांव में अपने परिवार के साथ मिलकर झाड़-फूंक का काम करता है। करीब ढाई माह पूर्व अपनी नाबालिग पुत्री की तबीयत खराब होने पर उसने टीकाराम से इलाज कराया था। इसी दौरान तांत्रिक उसकी बेटी को प्रसाद चढ़ाने के बहाने कहीं पर ले गया था। वहीं पर उसने उसका आधार कार्ड बनवाकर उसे कुछ खिलाकर कुछ कागजों पर उसके अंगुठे लगवा लिए थे। महिला का आरोप है कि अब तांत्रिक धमकी दे रहा है कि उसकी पुत्री ने उसके बेटे से कोर्ट मैरिज कर लिया है। अब वह उसे पुत्रवधू बनाकर जबरदस्ती उठाकर ले जाएंगे।