फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth attacked with a knife in Jalgraan Tabba.

शिमला आसपास के लिए : जलग्रां टब्बा में होटल के बाहर युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Tue, 22 Sep 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 22 Sep 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife in Jalgraan Tabba.
ऊना। जलग्रां टब्बा में एक निजी होटल में रविवार देर रात खाना लाने पहुंचे युवक के साथ होटल के बाहर तीन आरोपियों की ओर से मारपीट करने और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

हमले में युवक की छाती पर चोट लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर सहोड़ा निवासी ऋषि सहोड़ (23) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12:15 बजे वह एक निजी होटल से खाना लेने जा रहा था। होटल के बाहर उसे उसका दोस्त और बुआ का बेटा रोहित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बातचीत और हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर अंधेरे में खड़े तीन-चार युवकों में से एक ने उसे नाम लेकर आवाज दी। ऋषि के अनुसार इसके बाद अनीकेत उर्फ केतू उसके पास आया। उसके साथ मृधुल उर्फ मन्नू, अक्षय और अन्य युवक भी पहुंच गए।
बातचीत के दौरान अनीकेत ने उसे थप्पड़ मार दिया, जबकि अन्य युवकों ने पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर रोहित बीच-बचाव करने पहुंचा लेकिन आरोप है कि युवकों ने उसे भी धक्का देकर वहां से हटा दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान अक्षय ने जेब से चाकू निकालकर उस पर वार किया। वह पीछे हटा लेकिन चाकू की नोक उसकी छाती पर लग गई। चोट से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद रोहित उसे अपनी गाड़ी से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गया।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed