फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar eou raids gm kamlesh kumar disproportionatebassets patna vaishali Hajipur news

बिहार: भ्रष्टाचार पर EOU का शिकंजा, भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर एक साथ छापा

Tue, 22 Sep 2026 10:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Bihar eou raids gm kamlesh kumar disproportionatebassets patna vaishali Hajipur news
बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का बड़ा एक्शन, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ईओयू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने कमलेश कुमार से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

विज्ञापन

103 प्रतिशत से ज्यादा आय से अधिक संपत्ति का आरोप

ईओयू थाना कांड संख्या 24/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कमलेश कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ गोपनीय सत्यापन कराया गया था। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया कि उन्होंने अपनी ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये, यानी करीब 103.30 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईओयू अब आय, संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

पैतृक घर से लेकर सरकारी कार्यालय तक छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह से कमलेश कुमार से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इनमें वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित उनका पैतृक आवास शामिल है। इसके अलावा पटना के नार्थ एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित रामकृष्ण पथ के मनमोहन अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 302, राजीव नगर रोड नंबर-25सी स्थित मेधा बिल्डिंग और बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना स्थित महाप्रबंधक तकनीकी के आधिकारिक कार्यालय कक्ष में भी तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खातों और जमीन-जायदाद के दस्तावेज खंगाले जा रहे

ईओयू की टीम छापेमारी के दौरान संपत्ति, निवेश, बैंक खातों और जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। तलाशी दल यह पता लगाने में जुटा है कि आरोपी अधिकारी की कुल संपत्ति कितनी है और उसमें से कितनी संपत्ति उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से मेल खाती है। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद इस मामले में और भी जानकारी सामने आ सकती है। ईओयू की ओर से कहा गया है कि तलाशी पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed