फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ईवीएम की फर्जी कहानी गढ़ने वाले पर मुकदमा दर्ज

ईवीएम की फर्जी कहानी गढ़ने वाले पर मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम की फर्जी कहानी गढ़ने वाले पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के गांव कसौली में ईवीएम को लेकर फर्जी अफवाह फैलाने वाले धारा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। डीएम अजय शंकर पांडेय के आदेश पर एसडीएम जानसठ की ओर से यह मुकदमा भोपा थाने में दर्ज हुआ है। एडीएम वित्त की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान के दिन बिजनौर लोकसभा की मीरापुर विधानसभा में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर तेजी से एक खबर प्रसारित हुई कि विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसौली के प्राइमरी विद्यालय के कक्ष संख्या-2 में बने पोलिंग बूथ पर ईवीएम में हाथी का बटन दबाने पर कमल को वोट जा रहा है। इस खबर को फैलाने वाले धारा सिंह ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को अपना इंटरव्यू भी दिया था। चुनाव आयोग में इस आरोप के बाद खलबली मच गई थी। जिला मजिस्ट्रेट से आयोग ने रिपोर्ट तलब की। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं उप जिला मजिस्ट्रेट जानसठ को जांच के लिए भेजा। पूरा प्रकरण झूठा पाया गया। बाद में डीएम ने एडीएम वित्त आलोक कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपी। जांच के समय धारा सिंह गायब हो गए। इसके बाद ईवीएम की जांच की गई तथा आरोप झूठे व मनगढंत पाए गए।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि धारा सिंह कसौली गांव के बूथ पर बसपा के पोलिंग एजेंट थे। मॉकपोल के समय धारा सिंह ने यह प्रमाण-पत्र दिया था कि ईवीएम पर जिस प्रत्याशी के नाम के सम्मुख बटन दबाया जा रहा था, उसके नाम की वीवीपैट पर पर्ची निकल रही थी और सीआरसी के समय उस प्रत्याशी को उतने ही वोट मिले। मॉकपोल के प्रमाण-पत्र पर धारा सिंह के स्वयं के हस्ताक्षर हैं। डीएम ने बताया की पूरे प्रकरण की रिपोर्ट 11 अप्रैल को ही आयोग को भेजी गई थी। डीएम ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और पूरी व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। जानसठ एसडीएम को धारा सिंह के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए। एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने भोपा थाने में धारा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। धारा सिंह पर धारा 171जी, 188, 505 आईपीसी एवं 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से फैलाई अफवाह
मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर हाथी का बटन दबाने पर कमल पर वोट जाने की अफवाह योजनाबद्ध तरीके से फैलाई गई। इलेक्ट्रानिक मीडिया के तथाकथित पत्रकार जिन्हें इंटरव्यू दिया गया वह बिजनौर जिले के हैं। कसौली गांव मुजफ्फरनगर से मात्र 15 किमी की दूरी पर है। सुबह के समय ही मीडिया की यह टीम बिजनौर से कसौली कहां से पहुंच गई और बिना किसी अधिकारी से बात किए सोशल मीडिया पर इसे आगे बढ़ा दिया गया। जिन चैनल के नाम से साक्षात्कार लिया गया, उसमें किसी पर भी यह खबर नहीं चली। इंटरव्यू लेने वाले भी प्रशासन की जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed