फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम प्रधान को गांव छोड़ने की धमकी

ग्राम प्रधान को गांव छोड़ने की धमकी

Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान को गांव छोड़ने की धमकी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सीकरी प्रधान को गांव छोड़ने की धमकी मिली है। गांव नहीं छोड़ने पर पूरे परिवार को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई है, जिससे प्रधान का परिवार भयभीत है। भोपा थाने के सीकरी निवासी प्रधानपति इरफान अली पुत्र दाउद हुसैन ने डीजीपी, आईजी, डीआईजी से शिकायत की है कि गांव के ही तीन लोग उसे और उसकी पत्नी ग्राम प्रधान निलोफर को गांव छोड़ने की धमकी दे रहे हैं। गांव नहीं छोड़ने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रधान के पति इरफान अली ने यह भी बताया कि धमकी देने वाली लोग क्रिमिनल हैं, जिनसे उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी गांव में खुलेआम गुंडई दिखाते हुए लोगों पर रौब-गालिब करते हुए घूम रहे हैं। इरफान अली ने यह भी शिकायत की है कि उसे सुरक्षा की दृष्टि से एक गनर मिला हुआ था, जिसे वापस बुला लिया गया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ बलात्कार का मामला बुधवार को भोपा थाने पहुंचा है। आरोपी ने महिला के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डॉक्टरी के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने भोपा थाने पर मुकदमा कायम कराया है कि वह कपड़ा बेचने का काम करता है। कपड़े फेरी के लिये अक्सर बाहर जाता रहता है। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर ही रहती है। बुधवार को कपड़ा फेरी के बाद अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने बताया कि पड़ोस का ही रहने वाला युवक महताब पिछले एक माह से उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर तमंचे के बल पर बलात्कार कर रहा है। महिला का पति अपनी पत्नी को लेकर भोपा थाने पहुंचा और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने का कारण पुलिस एक्टिव हो गई है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। महिला चार बच्चों की मां बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास
भोपा (मुजफ्फरनगर)। दीवार कूदकर घर में घुसे युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया है। महिला ने आरोपी के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। एक गांव निवासी महिला ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए शिकायत की है कि उसके गांव का रहने वाला युवक पिछले कई दिनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। बुधवार का वाकया है। उसका पति मजदूरी करने चला गया और वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी युवक द्वारा उसके घर में एक मोबाइल फेंका गया। इतना वह समझ पाती तभी वह दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। रसूलपुर के राजकीय हाईस्कूल मे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत एसएमडीसी सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।प्रशिक्षण संदर्भदाता सुचिता सैनी प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर द्वारा सदस्यों को विद्यालय की विशेषताओं, आवश्यकताओं आदि के विषय में जानकारी देते हुए विचार विमर्श किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम, संदीप कौशिक, फरमान अली, शेखर कुमार, नितिन कुमार, मौहम्मद अकरम, मुनेश, ब्रजेश, रेखा, संजीदा, फूलकली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed