{"_id":"5b7b108b42c792464d1bab96","slug":"41534791819-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती से मारपीट पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दंपती से मारपीट पर एफआईआर दर्ज
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग दंपति से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी जाहिद हसन ने तहरीर देकर बताया कि उसने बेटे मुर्सलीम व पुत्रवधू को बेदखल कर दिया था. तभी से मुर्सलीम के ससुराल वाले उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि नौ अगस्त को आलिम, मुफीद व अहसान निवासीगण टंढेड़ा थाना ककरौली व मीरापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी इरफान घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जाहिद हसन व उसकी पत्नी खैरून्निशां के साथ मारपीट कर दी और धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांवड़ सेवा शिविर के सहयोगियों का सम्मान
भोपा। कांवड़ सेवा शिविर में सेवा करने वाले सहयोगियों को सेवार्थ क्लब ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बृह्मपाल सिंह, इंस्पेक्टर बृजेश प्रताप सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने सेवार्थ क्लब के कार्यों की सराहना की। हरीश राठी, पूर्व प्रधान संतकुमार शर्मा, क्लब अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, अजय जैन, महामंत्री विकास कर्णवाल, पंकज माहेश्वरी, शैलेंद्र राठी उर्फ मीनू, राकेश कश्यप, लाला दिनेश, शीलू अग्रवाल, रामकुमार व मधु शर्मा आदि मौजूद रहे।