{"_id":"5ac7beb84f1c1b99618b5fe5","slug":"41523039928-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर पर मारपीट व फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर पर मारपीट व फायरिंग का आरोप
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना।
भोपा क्षेत्र के गांव निवासी विधवा नफीसा बेगम पत्नी कर्रार हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि उसका राशन कार्ड को राशन डीलर गौहर अब्बास ने अपने पास रखा हुआ है। पिछले कई माह से राशन न मिलने पर उसने गौहर डीलर से जानकारी की। राशन डीलर ने राशन न देने का कारण बताने से इंकार कर दिया। जिसका महिला ने विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान गौहर के भाई शब्बर व भतीजे सिकंदर ने दांती से नफी पर हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए नफीसा के पुत्र वाजिद व पुत्री के साथ भी मारपीट की तथा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।