{"_id":"5c744229bdec224c7f23d8e6","slug":"31551122985-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, शांति भंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मथेड़ी में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव मथेड़ी में दो पक्षों के बीच जमीन के रुपये नहीं लौटने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी ब्रजपाल ने अपनी जमीन बेचने के लिए विपिन पुत्र किरण सिंह से 70 हजार रुपये बतौर पेशगी लिए थे। जमीन का बैनामा बाद में करने की बात कही थी। इसी बीच ब्रजपाल के पुत्र विपिन ने अपने पिता को जमीन बेचने से मना कर दिया। कविंद्र ने बैनामा करने को लिए कहा तो ब्रजपाल ने मना कर दिया। जब विपिन ने अपने 70 हजार रुपये वापस मांगे, तो उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विपिन और कविंद्र में विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विपिन और कविंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।