फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोली मारकर मौत को गले लगाया

गोली मारकर मौत को गले लगाया

Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर मौत को गले लगाया
घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। घरेलू कलह में युवक ने देशी तमंचे से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की देर रात घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या में प्रयोग देशी तमंचे को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बे के मोहल्ला सफीपुर पट्टी में शाहरुख (22) पुत्र सलीम कुरैशी अपनी पत्नी नगमा व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। शाहरुख मेरठ जनपद के किला परीक्षितगढ़ का निवासी था। वह कस्बे में मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात के समय शाहरुख का अपनी पत्नी नगमा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के कारण तनाव में आए शाहरुख ने गुस्से में आकर देशी तमंचे से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अचेत अवस्था में कस्बे की सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने बताया कि आत्महत्या में प्रयोग तमंचे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed