फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे पर युवक को लिफ्ट देने के बहाने लूटा

हाईवे पर युवक को लिफ्ट देने के बहाने लूटा

Sat, 24 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर युवक को लिफ्ट देने के बहाने लूटा
छपार (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के लिए लिफ्ट देकर कार सवार चार बदमाशों ने शहर के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी युवक से हाईवे पर नकदी लूट ली। बाद में उसे निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी संजय उत्तराखंड के गांव लिब्बरहेड़ी जिला हरिद्वार स्थित एक स्टील फैक्टरी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7.30 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए हाईवे स्थित रामपुर तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी, जिन्होंने उसे गुरुकुल तक छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही कार रामपुर तिराहे से आगे निकली, कार में मौजूद चार युवकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर बंधक बना लिया। गोली मारने की धमकी देकर संजय से 1200 रुपये लूट लिए। बाद में आरोपियों ने उसके मोबाइल से बैटरी भी निकाल ली और हाईवे पर छपार क्षेत्र में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने एक राहगीर को रोककर उसके मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed