फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमर उजाला ब्यूरो मांडला के रजत हत्याकांड का खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो मांडला के रजत हत्याकांड का खुलासा

Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मांडला के रजत हत्याकांड का खुलासा
मांडला के रजत हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मांडला के दलित छात्र रजत की हत्या का पुरकाजी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी रुड़की के एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया, तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा बहन से छेड़छाड़ किए जाने का बदला लेने के लिए रजत की हत्या करने का दावा किया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने बताया कि दस सितंबर को पुरकाजी के गांव मांडला निवासी दलित छात्र रजत पुत्र टीटू उर्फ चंद्रपाल की बरला-मांडला मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रजत के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मंगलवार सुबह पुरकाजी पुलिस ने गांव रेता नंगला निवासी सुशील को हाईवे पर बरला के पास से गिरफ्तार किया, जिसके पास से रजत की हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीए में पढ़ने वाली छात्रा से अक्सर छेड़छाड़ करता था। इसके चलते पंकज ने ही अपने दोस्तों भोलू उर्फ रॉकी उर्फ सुमित व सुशील के साथ मिलकर रजत की गोली मारकर हत्या की थी। रजत को गोली भोलू उर्फ रॉकी उर्फ सुमित ने मारी थी, जो चार दिन पूर्व ही रुड़की में दर्ज एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है, जबकि पंकज फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए थी तीन युवकों ने वारदात को दिया था अंजाम
हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा गया जेल, तीसरा फरार

हत्यारोपी सुशील ने खुद को बताया बेकसूर
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के बाद रजत हत्यारोपी में गिरफ्तार किए गए सुशील ने खुद को बेकसूर बताया है। आरोपी ने दावा किया कि जिस दिन रजत की हत्या हुई, वह गांव की ही एक लड़की के साथ उत्तराखंड के हॉस्पिटल में था। वहां लड़की के परिजनों के साथ उसकी मारपीट हुई थी, जिस पर ज्वालापुर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। आरोपी ने इस बाबत भूमानंद हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा वाकया कैद होने के साथ ही कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन निकलवाने की भी मांग की, ताकि वह खुद को बेकसूर साबित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed