फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दादा-पौते पर हमला किया

दादा-पौते पर हमला किया

Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दादा-पौते पर हमला किया
छपार। एक युवक को घर में घुसकर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने तीन के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव तेजलहेड़ा निवासी संदीप ने बताया कि वह दूध का काम करता है। उसके यहां दो नौकर कार्य करते थे। दोनों ही काम छोड़कर भाग गए। पता चला कि पड़ोसी पद्म और सिताब ने नौकरों बहला फुसलाकर कर भगा दिया। मंगलवार शाम को उसने दोनों पर नौकरों भगाने का आरोप लगाया और घर चला गया। उसके बाद सिताब, विश्वास और पद्म लाठी डंडों से लैस होकर मकान में घुस आए और उस पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संदीप ने डाक्टरी उपचार के बाद तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पद्म को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो हमलावर अभी फरार हैं। उधर, गांव तेजलहेड़ा निवासी कपिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार शाम को वह अपने दादा करतार सिंह के साथ मकान के बाहर खड़ा था। उसी वक्त पड़ोसी ईश्वर प्रवीण बबलू, सचिन लाठी डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। छुड़ाने में उसके दादा को भी चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


युवती से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
छपार। क्षेत्र के एक गांव युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव के ही एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में कार्य करने गया हुआ था। उसका घर गांव से बाहर है। आरोप है कि पड़ोसी युवक गोविंदा उसकी पुत्री को अकेली देखकर घर में आया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, छपार के गांव बरला में एक किसान कि ट्यूबवेल पर रखा ट्रांसफार्मर चोरों ने चोरी कर लिया। किसान रघुराज के खेतों लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार रात ने चोरी कर लिया। जेई जलंधर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed