फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिस्त्री की मौत के मामले में आरोपी को जेल भेजा

मिस्त्री की मौत के मामले में आरोपी को जेल भेजा

Thu, 19 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मिस्त्री की मौत के मामले में आरोपी को जेल भेजा
हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

खतौली। पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव मुबारिकपुर निवासी मिस्त्री दलित मुकेश पुत्र नैन सिंह रविवार की सुबह अपने साथी मिस्त्री आवास विकास कॉलोनी निवासी बबलू के साथ कबूल कन्या इंटर कालेज के सामने मेरठ के थाना सरधना के गांव कैली निवासी कामिल की ट्रॉली के पहिये का धुरा मुड़ने पर उसको ठीक कर रहा था। ट्रॉली में ट्रैक्टर भी जुड़ा हुआ था। मिस्त्री ने ट्रॉली के पहिए के जोड़ों को अलग कर जैक लगा रखा था। मुकेश व उसका साथी बबलू ट्रॉली के नीचे घुसकर धुरे को ठीक करने में लगे थे। इसी दौरान कामिल ट्रैक्टर पर बैठा कुछ कर रहा था। अचानक कामिल ने सेल्फ लगा दिया, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर ट्रॉली समेत आगे बढ़ गया, जिससे काम कर रहा मिस्त्री मुकेश ट्रॉली के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता नैनसिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक कामिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी कामिल को बुढ़ाना तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed