फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्यारोपियों से आला-ए- कत्ल बरामद, जेल भेजे

हत्यारोपियों से आला-ए- कत्ल बरामद, जेल भेजे

Sun, 27 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों से आला-ए-  कत्ल बरामद, जेल भेजे
हत्यारोपियों से आला-ए-कत्ल बरामद, जेल भेजे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीनना के गौरव हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर आला-ए-कत्ल बरामद किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गई रायफल, तमंचा समेत एक कार बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है।

16 अगस्त को पीनना निवासी ठेेकेदार गौरव मलिक की बुढ़ाना मोड़ पर उसके ऑफिस में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसके सीने को निशाना बनाते हुए गोलियां दागी थी। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता की ओर से कोतवाली थाने में हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद दो आरोपी राहुल और मंजीत कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे, जिनका पुलिस ने कोर्ट से रिमांड लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रायफल, तमंचा के साथ वैगनआर कार बरामद की है। रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, रायफल के साथ एक कार बरामद हुई है। अन्य जांच-पड़ताल भी की जा रही है। जल्द ही पूरी तरह से हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed