फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman murdered on suspicion of witchcraft; sister-in-law accused of strangulation.

शहडोल: जादू-टोने के शक में जेठानी ने देवरानी की हत्या का आरोप, चुनरी से गला घोंटने की बात सामने आई

Wed, 09 Sep 2026 03:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Woman murdered on suspicion of witchcraft; sister-in-law accused of strangulation.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के छत्ता गांव में जादू-टोने के शक में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतका की जेठानी मुन्नी बाई को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि मृतका उसके घर पर जादू-टोना करती है, जिससे उसकी बेटी की तबीयत खराब रहती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह की है। मृतका सुखरनिया सिंह गोंड़ अपने घर के पास मवेशियों को चारा खिला रही थीं। इसी दौरान उनकी जेठानी मुन्नी बाई वहां पहुंची। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि विवाद के दौरान मुन्नी बाई ने चुनरी से सुखरनिया का गला घोंट दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पढ़ें: ढ़ाई में शव रखकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मुन्नी बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।



बेटी की बीमारी को लेकर था जादू-टोने का शक
पुलिस के अनुसार, मुन्नी बाई की बेटी अक्सर बीमार रहती थी। उसे संदेह था कि सुखरनिया उसके घर पर जादू-टोना करती हैं, जिसकी वजह से बेटी की तबीयत खराब रहती है। इसी शक को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस फिलहाल इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जादू-टोने के शक में महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed