फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth commits suicide by jumping in front of train

Jalandhar News: युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

Wed, 09 Sep 2026 04:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 09 Sep 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा में नेस्ले फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक 20 वर्षीय युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक परेशानी से जूझ रहा था।
यह घटना 8 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे हुई। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुरुआत में पहचान न होने के कारण शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शाम करीब 5:30 बजे परिजन ने मृतक की पहचान विवेक भारत के रूप में की। विवेक भारत रैगर बस्ती, मोगा का निवासी था। उसके भाइयों हैप्पी और मोहित ने पुलिस को बताया कि विवेक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। रेलवे पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed