फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   women police battalion driver and another man die of electrocution rohtas bihar news

बिहार के रोहतास में करंट का कहर: वाहन धोते समय हवलदार समेत दो की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Wed, 09 Sep 2026 05:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 05:27 PM IST
सार

रोहतास जिले में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से महिला पुलिस बटालियन के हवलदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।

विज्ञापन
women police battalion driver and another man die of electrocution rohtas bihar news
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद भीड़

विस्तार

रोहतास जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को विद्युत स्पर्शाघात से महिला पुलिस बटालियन के एक हवलदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। पुलिस आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

विज्ञापन

वाहन धोने के दौरान हादसा
पहली घटना सासाराम के बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन की है। बताया जाता है कि हवलदार के पद पर तैनात लाल साहब सिंह बुधवार सुबह महिला पुलिस बटालियन में अपना वाहन धो रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से कैमूर जिले के सबार थाना क्षेत्र के सिसवार गांव के निवासी बताए जाते हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मामले में परिजनों ने महिला पुलिस बटालियन की व्यवस्था और इलाज में बरती गई कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अगर समय रहते उचित इलाज और आवश्यक कदम उठाए जाते तो हवलदार की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण तथा लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: वर्चस्व की आग में झुलसा बेगूसराय, 16 साल के युवक की गोली लगने से मौत; सड़क पर उतरे परिजन

उपकरण बनाने के दौरान लगा करंट
दूसरी घटना अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में हुई। यहां विद्युत उपकरण बनाने के दौरान एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खरवनिया गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद भीड़

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed