फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Harassed by in-laws, young man commits suicide

Jalandhar News: ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत युवक ने दी जान

Wed, 09 Sep 2026 04:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 09 Sep 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Harassed by in-laws, young man commits suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। शहर में ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि आकाशदीप की शादी मई 2025 में पायल से हुई थी। शादी के बाद पायल और उसके ससुराल वाले आकाशदीप को परेशान करने लगे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर आकाशदीप ने 18 अगस्त, 2026 को जहरीला पदार्थ निगल लिया। 8 सितंबर, 2026 को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आकाशदीप की पत्नी पायल, साला जतिन कंडा, ससुर अमनदीप कंडा, सास ज्योति और रिश्तेदार संजय कुमार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी के अनुसार, ससुराल पक्ष आकाशदीप को घर जमाई बनाना चाहता था। उसने इससे इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक आकाशदीप चार-पांच महीने की बेटी का पिता था। उसकी पत्नी दो-तीन महीने पहले मायके चली गई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed