फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A man gave false information about his son's kidnapping due to a grudge, and the police searched for him for three hours.

Shahjahanpur News: बेटे के अपहरण की रंजिशन दे दी झूठी सूचना, पुलिस ने तीन घंटे में तलाशा

Thu, 10 Sep 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A man gave false information about his son's kidnapping due to a grudge, and the police searched for him for three hours.
भावलखेड़ा। रौसर कोठी गांव की एक महिला ने बुधवार को गांव के ही तीन लोगों पर अपने दस वर्षीय बेटे को रंजिशन अपहृत कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को झूठी सूचना दे दी। आरसी मिशन पुलिस ने बालक अरमान को तीन घंटे में करीब चार किमी दूर सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ददऊ गांव के पास खोज निकाला।
विज्ञापन

बालक के अपहरण की सूचना पर आरसी मिशन पुलिस तत्काल आरोपियों के घर पहुंच गई। तीनों आरोपी घर पर ही मिले। एसआई विक्रम सिंह ने आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज चेक किए। फुटेज में बालक कनेंग गांव की तरफ जाता दिखा। बाद में पूछताछ करते हुए पुलिस ददऊ पहुंची और वहां अपराह्न करीब तीन बजे बालक रेलवे लाइन के पास घूमते मिल गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसका अपहरण नहीं किया गया था। सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि बालक के अपहरण की सूचना झूठी पाई गई है। पुलिस को जांच से पता चला कि महिला इससे पहले भी रंजिशन गांव के उन तीनों लोगों की शिकायतें कर चुकी है, जो जांच में झूठी पाई गईं थीं। सीओ के अनुसार दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed