फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर
हाईवे पर ट्रक-कार की भिड़ंत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे पर जानसठ फ्लाईओवर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में रुड़की निवासी वृद्ध दंपति घायल हो गए, जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की में मोहल्ला सिविल लाइन निवासी श्याम किशोर शर्मा ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 27 फरवरी को वृद्ध पिता ओमप्रकाश शर्मा व मां ब्रजबाला के साथ कार से रिश्तेदारी में शाहपुर आ रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर जानसठ फ्लाईओवर पर शहर की तरफ आने के लिए रुका, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार उछलकर हाईवे के डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां से वृद्धा ब्रजबाला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed