{"_id":"5be9d053bdec226999177b70","slug":"21542049875-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार पर हमला, छेड़छाड़, जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर परिवार पर हमला, छेड़छाड़, जेवर लूटे
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर परिवार पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी ने गांव के आरोपी पर साथियों के साथ घर में घुसकर हमला करने व ननद-भाभी के साथ छेड़छाड़ कर जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी नरेंद्र कश्यप ने तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने शनिवार देर रात गांव में भूमिया को क्षतिग्रस्त कर दिया था। रविवार शाम इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें उसकी उक्त आरोपी से कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी भरी पंचायत में नरेंद्र को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया था। पीड़ित का कहना है कि सोमवार सुबह आरोपी अपने कई साथियों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में में घुस गया और परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। नरेंद्र की भाभी कुसुम व बहन प्रिया के साथ आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी कुसुम के कानों से सोने के कुंडल व गले से लॉकेट छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।