{"_id":"5bcf6943bdec22694e6b70c4","slug":"21540319555-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस परिवार की पोस्टर वॉर में इजाफा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस परिवार की पोस्टर वॉर में इजाफा
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस परिवार की पोस्टर वॉर में इजाफा
मुजफ्फरनगर। पुलिस परिवार की तरफ से शुरू हुई पोस्टर वॉर नावल्टी चौक से आगे बढ़कर शहर के अन्य स्थानों तक भी जा पहुंची है। सोमवार देर रात इसी तरह के पोस्टर शहर के शिवचौक व कोर्ट रोड पर भी लगा दिए गए हैं, जिससे यह मामला तूल पकड़ लिया है।
शांत नहीं हम मौन हैं, 2019 में बताएंगे हम कौन हैं ? जनपद में इसी स्लोगन के साथ शुरू हुई पुलिस परिवार की पोस्टर वॉर तूल पकड़ती नजर आ रही है। अफसर भले ही इसे विभागीय मानने से इंकार करते हुए शरारती तत्वों की करतूत बता रहे हों, लेकिन यह पोस्टर वॉर मंगलवार को शहर के नावल्टी चौक से आगे बढ़कर शिवचौक व कोर्ट रोड तक जा पहुंची है। समस्त पुलिस परिवार उत्तर प्रदेश के नाम से लगाए गए उक्त पोस्टरों से साफ है कि मामला तूल पकड़ने जा रहा है। विवादित पोस्टर में चार प्वाइंटर के माध्यम से पुलिस हितैषी मांगे रखते हुए अंत में आगामी लोकसभा चुनाव में उसी पार्टी को वोट करने की बात कही गई है, जो पुलिस विभाग का संपूर्ण सुधार करे। सफेद रंग के प्लेन पोस्टर में की गई पहले प्वाइंटर में पुलिस की वेतन विसंगतियां दूर करने, दूसरे प्वाइंटर में बॉर्डर स्कीम को पूर्णत: समाप्त किए जाने, तीसरे प्वाइंटर में पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की गई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि शहर में कुछ ओर जगह पोस्टर लगे हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टर लगाने में विभाग का कोई भी पुलिसकर्मी शामिल नहीं है।