{"_id":"5aee055d4f1c1b042e8b7266","slug":"21525548381-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर शोषण करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर शोषण करने का आरोप
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बंधक बनाकर रखी गई किशोरी को बाल कल्याण समिति ने मुक्त कराया है। समिति की अध्यक्ष ने सिविल लाइन थाने पर किशोरी को बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाली आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा कमलेश वर्मा ने सिविल लाइन थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि कैराना के गांव बरनावी निवासी अकीला बेगम ने किशोरी को पिछले कई दिनों से बंधक बनाकर रखा हुआ था। यह किशोरी 21 अप्रैल को कूकड़ा में लावारिस घूमती मिली थी। जिसे आरोपी महिला ने अपने साथ रख लिया था। आरोप है कि किशोरी का शारीरिक शोषण किया जा रहा था। सूचना पर समिति ने किशोरी को मुक्त करा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेटी की बरामदगी की गुहार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के बच्चन सिंह कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी से मिल कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब बीस दिन पहले बेटी छपार के गांव रामपुर गई थी। जहां से बच्चन सिंह कालोनी के ही दो युवक उसकी पुत्री को बहला फुसला कर लेकर फरार हो गए। एसएसपी ने छपार पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद करने के निर्देश दिए है।