{"_id":"59cbf4c14f1c1ba8538b4b89","slug":"21506538689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने की चेतावनी से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या करने की चेतावनी से हड़कंप
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने पहुंचकर चेतावनी दी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम मांडला के पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र गुर्जर का ग्राम बरला के किसी व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसमें पूर्व प्रधान द्वारा एक सप्ताह पूर्व थाना छपार में उसके विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। पूर्व प्रधान का आरोप है कि उक्त प्रकरण में थाना छपार का एक दरोगा आरोपी से साठगांठ कर उसे परेशान कर रहा है। इसी मामले को लेकर बुधवार को पीड़ित पुरकाजी थाने पहुंचा और पुलिस को थाने में आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने उसे समझा-बुझाकर बामुश्किल थाने से वापस भेजा।
गुमशुदगी दर्ज कराएं
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लन पुर निवासी एक ग्रामीण ने थाने पर तहरीर देकर अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। थाने पर दी तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसका भाई जोगेंद्र सिंह 20 सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों के साथ खादर क्षेत्र में पटेरा काटने गया था। सभी लोग 22 सितंबर को गांव लौट आए, मगर मेरा भाई वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित ने पुलिस से उसकी गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।