फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश

देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश

Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश
देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी पर आक्रोश
विज्ञापन

शाहपुर। एक युवक ने देवी-देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसे लेकर हिंदू समाज में रोष फैल गया। एक भाजपा नेता ने संप्रदाय विशेष के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी मोहम्मद सलमान कुरैशी ने अपने फेसबुक एकाउंट से देवी देवताओं के आपत्तिजनक फोटो और अमर्यादित टिप्पणी कर दो पोस्ट की हैं। दोनों पोस्ट को लेकर हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेता विजय चौधरी दुल्हेरा ने आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि देवी-देवताओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने से हिंदू समाज में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। यदि उक्त युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र का माहौल बिगड़ सकता है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को दबिश भी दी गई, लेकिन वह नहीं मिल सका। पुलिस ने आरोपी युवक के दो परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed