फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश किसान की बाइक से दो लाख रुपये निकालकर भागे

बदमाश किसान की बाइक से दो लाख रुपये निकालकर भागे

Sat, 06 Oct 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बदमाश किसान की बाइक से दो लाख रुपये निकालकर भागे
किसान की बाइक की डिग्गी से दो लाख निकाल कर भागे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाइक सवार दो बदमाश किसान की बाइक की डिग्गी से दो लाख रुपयों से भरा बैग निकालकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने को सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी निवासी किसान महिपाल पुत्र बलबीर शनिवार को बाइक से अपनी पत्नी राजवती के साथ खतौली में आए। दंपति ने एसबीआई बैंक से दो लाख रुपये निकाले। पैसे निकालने के बाद किसान महिपाल ने पैसों से भरे बैग को बाइक की डिग्गी में रख लिया। इसके बाद दंपति बाइक से जीटी रोड पर लगे श्रावणी मेला छडिय़ान में पहुंचे। महिपाल मेले में लगी दुकान पर सामान खरीदने लगा। महिपाल की पत्नी राजवती बाइक के पास खड़ी थी। राजवती बाइक के पास से हटकर मेले में लगी दुकान की तरफ देखने लगी। इसी दौरान सफेद रंग की बाइक पर दो बदमाश आए। इन दोनों बदमाशों ने बाइक के अंदर से नोटों से भरा बैग निकाल लिया। बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से फरार होने लगे। किसान की पत्नी राजवती ने बदमाशों को बाइक की डिग्गी से नोटों से भरा थैला निकालते हुए देख लिया था। महिला ने शोर मचाया, तब तक बाइक सवार बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। किसान महिपाल ने बाइक सवार बदमाशों को तलाश करने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित दंपति थाने में पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed