फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो मकानों से नगदी और जेवरात उड़ाए

दो मकानों से नगदी और जेवरात उड़ाए

Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
दो मकानों से नगदी  और जेवरात उड़ाए
चरथावल। कस्बे में फौजी समेत दो लोगों के मकानों से चोरों ने नगदी, जेवरात और मोबाइल फोन चोरी कर लिए है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने कस्बे के बाजार खुर्द मोहल्ले में रहने वाले रमेंद्र फौजी के मकान में छत के रास्ते से घुस गए। पूरा परिवार कमरों में सोया था। आलमारी का ताला खोलकर पूरे सामान को खंगाला। उसमें से रखे चार हजार नगद, एक मोबाइल फोन, चार चांदी के सिक्के और सोने की अंगूठी समेत अन्य जेवरात चोरी कर मुख्य दरवाजे से फरार हो गए। इसी मोहल्ले में सौरभ के मकान में घुसकर चोरों ने दो मोबाइल फोन साफ कर दिए। एक साथ दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और चोरी गए तीनों मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed