फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद नहीं हो सकी

हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद नहीं हो सकी

Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त बंदूक  बरामद नहीं हो सकी
कार्तिक हलदर का रिमांड पूरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी कार्तिक हलदर का 36 घंटे का कस्टडी रिमांड पूरा होने पर क्राइम ब्रांच ने उसे फिर से करनाल जेल में दाखिल कर दिया। रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच उससे हत्या में प्रयुक्त दो नाली बंदूक बरामद नहीं कर सकी। हालांकि क्राइम ब्रांच का कहना है कि कार्तिक ने अखिल गुप्ता की हत्या करना स्वीकार किया है।
आसाराम के विरुद्ध रेप कांड में गवाह बनाए गए अखिल गुप्ता की हत्या के मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदर को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार सुबह दस बजे हरियाणा की करनाल जेल से 36 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लिया था। क्राइम ब्रांच को उससे हत्या में प्रयुक्त दो नाली बंदूक की बरामदगी के साथ अन्य जानकारी हासिल करनी थी। रिमांड अवधि में टीम उससे हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद नहीं कर सकी। जेल में 161 के बयान के दौरान कार्तिक ने बताया था कि उसने हत्या करने के बाद बंदूक को गाजियाबाद स्थित आसाराम आश्रम में छिपा कर रखा था। टीम उसे लेकर गाजियाबाद आश्रम भी गई, मगर बंदूक नहीं मिल सकी। एसपी क्राइम बीआर चौरसिया ने बताया कि कस्टडी रिमांड अवधि में कार्तिक हलदर से हत्या में प्रयुक्त बंदूक नहीं मिल सकी। उसने पूछताछ के दौरान अखिल गुप्ता की हत्या करना स्वीकार किया है। कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है, जो केस की विवेचना में सहायक होगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस करनाल जेल में दाखिल कर दिया गया। बतातें चले, आसाराम के रसोईयां रहे नई मंड़ी के गीता एंक्लेव निवासी अखिल गुप्ता की ढाई वर्ष पहले 11 जनवरी 2015 को उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जब वह शहर से अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जिस रेप कांड में आसाराम जेल में बंद है, उसे मामले में अखिल गुप्ता मुख्य गवाह था।
विज्ञापन

सुपारी देकर कराई थी अखिल गुप्ता की हत्या
आश्रम के 90 लाख लेकर भागा था अखिल
आसाराम के खिलाफ गवाह बनना बना हत्या का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अखिल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी कार्तिक हलदर ने कस्टडी रिमांड की अवधि में पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को कई चौकाने वाले खुलासे भी किए। उसने बताया कि अखिल गुप्ता ही हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। आश्रम के लोगों ने ही उसे दोनाली कटी हुई बंदूक भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम ने कार्तिक हलदर को 36 घंटे के कस्टडी रिमांड पर उससे गहन पूछताछ की। इस दौरान उसने अखिल की हत्या से जुड़ी कई बातें बताई। क्राइम ब्रांच के विवेचक एसआई मनोज कुमार शर्मा के अनुसार कार्तिक हलदर ने बताया कि अखिल गुप्ता, आसाराम का रसोईयां था। आसाराम के पकड़े जाने पर वह अहमदाबाद आश्रम से करीब 90 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। दूसरे वह इन रुपये को हड़पने के लिए आसाराम के खिलाफ दर्ज रेप के केस में भी मुख्य गवाह बन गया था। ये ही उसकी हत्या का कारण बना। अहमदाबाद के आश्रम के लोगों ने उसे सुपारी देकर अखिल गुप्ता की हत्या कराई। आश्रम के लोगों ने ही उसे हथियार उपलब्ध कराए थे। बताया गया था कि टारगेट पूरा करने के बाद उसे हथियार गाजियाबाद आश्रम में रखने है। अखिल की हत्या करने के बाद कार्तिक हलदर ने हत्या में प्रयुक्त दो नाली बंदूक को गाजियाबाद आश्रम में रख दिया था। इसके बाद में गुुजरात फरार हो गया था।
एक माह तक रेकी करने के बाद की हत्या
मुजफ्फरनगर। पूछताछ के दौरान कार्तिक हलदर ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के एक माह पहले मुजफ्फरनगर पहुंच गया था। मीरापुर के नीरज गुर्जर के सहयोग से उसने यहां अंसारी रोड पर एक वृद्धा के यहां कमरा किराये पर लिया।अखिल गुप्ता की एक माह तक रोजाना रैकी की गई। वह किस टाइम घर से दुकान पर आता है और कब दुकान से घर लौटता है। पूरे योजनाबद्ध तरीके से अखिल गुप्ता की हत्या को अंजाम दिया गया।
------------------------
हर स्थान को कार्तिक ने दिखाया
मुजफ्फरनगर। कस्टडी रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने पूछताछ के बाद उससे शहर का हर वो स्थान दिखाने को कहा, जहां-जहां वह घूमा और वारदात की। इस पर कार्तिक ने टीम को पूरा घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद टीम उसे लेकर अंसारी रोड स्थित उस मकान पर भी ले गई, जहां पर वह किराये पर रहा। इसके बाद अखिल गुप्ता की दुकान, उसके मकान, घटनास्थल को भी कार्तिक ने टीम को दिखाया। उसने स्वीकार किया कि हत्या उसने ही की है।

जांच में कई लोग शामिल किए
मुजफ्फरनगर। क्राइम ब्रांच के विवेचक एसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कार्तिक हलदर से पूछताछ के बाद जांच में कई लोग शामिल किए गए है, जिनमें सुपारी देकर हत्या कराने वाले आश्रम के लोग, हथियार देने वाले लोग और अन्य सहयोग करने वाले लोग भी शामिल किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed