फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज उत्पीड़न में डॉक्टर पति गिरफ्तार, जेल भेजा

दहेज उत्पीड़न में डॉक्टर पति गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में डॉक्टर पति गिरफ्तार, जेल भेजा
दहेज उत्पीड़न में डॉक्टर पति गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्लीनिक बनाने के लिए पत्नी के परिजनों से अतिरिक्त दहेज में 50 लाख की मांग करने के आरोपी डॉक्टर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। करीब दस दिन पूर्व आरोपी पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया था, जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का निकाह करीब साढ़े तीन साल पूर्व देवबंद निवासी डॉ ताहिर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष विवाहिता के परिजनों से क्लीनिक बनाने के नाम पर 50 लाख की डिमांड कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में विवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। 21 अप्रैल को आरोपियों ने पहले तो विवाहिता के साथ ससुराल में मारपीट की और इसके बाद उसे कार में लेकर मायके छोड़ने आने लगे। रास्ते में आरोपियों ने विवाहिता को कार में ही नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया और अचेतावस्था में उसे गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए थे। परिजनों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई जा सकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डॉ ताहिर व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed