फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक को चोरी करते हुए रंगेहाथों दबोचा

युवक को चोरी करते हुए रंगेहाथों दबोचा

Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवक को चोरी करते हुए रंगेहाथों दबोचा
मीरापुर। पुलिस ने चोरी करने के एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार याकूब पुत्र शाहबूदीन निवासी नमक मंडी ने भूम्मा रोड निवासी सत्तार पुत्र अब्दुल रजाक के घर में घुसकर चोरी की थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी याकूब को सत्तार के मकान के पास से ही नकदी व चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, रामराज निवासी तीन युवकों ने शराब के नशे में बाईपास के एक रेस्टोरेंट में कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


मां महाकाली के ध्वज की भव्य शोभायात्रा निकाली
मीरापुर। श्री महाकाली मंडल के तत्वावधान में माता श्री माता महाकाली के ध्वज की भव्य शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ अनेक धार्मिक झांकियां देखने के लिए धर्म प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। विगत वर्षों की भांति श्री महाकाली मंडल के बेनर तले माता महाकाली के ध्वज की शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ माता काली मंदिर से शुरू हुआ। शोभायात्रा में बैंड बाजे, ढोल पार्टी के साथ भगवान गणपति, महाकाली, राधा कृष्ण, भगवान शंकर, पार्वती, महालक्ष्मी, मां दुर्गा की झांकियां व कीर्तन पार्टी आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा घास मंडी, सराफा बाजार, मैन चौराहा, सराय गेट, थाना चौराहा, मोहल्ला कमलियान, पड़ाव चौक होती हुई वापस मंदिर पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा व आरती उतार कर धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया। शांति व्यवस्था के लिये पीएसी के साथ पुलिस तैनात रही। व्यवस्था बनाने में सुदेश रस्तोगी, दिनेश शर्मा, संजय शर्मा, विनोद रस्तोगी, सरदार गुरूभेज सिंह हैप्पी, आनंद रस्तोगी, सुनील कुमार, धर्मेंद्र रस्तोगी, अजय शर्मा, राकेश कुमार, संजय भटनागर आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed