{"_id":"5ba68f14867a557fed5e9826","slug":"181537642260-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालिका व शौहर की मौत प्रकरण में समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम संचालिका व शौहर की मौत प्रकरण में समझौता
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपित की मौत प्रकरण में हुआ समझौता
मुजफ्फरनगर। शहर के अंबा विहार में 14 सितंबर को जिम में मिली संचालिका व उसके पति की मौत के मामले में दोनों के परिजनों के बीच समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर समझौतेनामे की कॉपी देते हुए हर तरह के विवाद को आपसी सहमति से निपटाने की बात कही, जिस पर एसएसपी ने भी हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही थाना पुलिस अब उक्त मामले को एक्सपंज करने की तैयारी में लग गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार निवासी रोशनआरा अपने घर की तीसरी मंजिल पर लेडीज फिटनेस सेंटर चलाती थी। रोशनआरा ने करीब तीन साल पूर्व भैंसी निवासी रिश्तेदार वसीम के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को करीब छह माह पूर्व ही हो पाई थी। उनकी कोर्ट मैरिज को जहां युवती के परिजनों ने स्वीकार कर लिया था, जबकि वसीम के परिजन इससे नाखुश थे। 14 सितंबर को रोशनआरा व वसीम की लहूलुहान लाशें उसके जिम में पड़ी मिली थीं। इनमें रोशनआरा की हत्या धारदार हथियार से व वसीम की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। मौके से गंडासानुमा हथियार व तमंचा बरामद किया गया था। मामले में रोशनआरा के भाई ने एफआईआर दर्ज कराते हुए वसीम पर पहले बहन की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने का आरोप लगाया था। वहीं, वसीम के परिजनों ने रोशनआरा के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रोशनआरा के दोनों भाइयों शाहनवाज व शाहनजर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन उनकी घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं पाई गई थी। मामले में शनिवार को रोशनआरा व वसीम के परिजन पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिले और मामले में आपसी सुलहनामे की जानकारी दी। साथ ही इस बाबत लिखित सुलहनामा भी उन्हें सौंपा। दोनों के परिजनों ने घटना के बाद गलतफहमियां होने से तहरीर दिए जाने की बात कहते हुए मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की मांग की, जिस पर एसएसपी ने भी उक्त फैसले को मानते हुए थाना पुलिस को मुकदमे को एक्सपंज करने के आदेश दे दिए। इसके साथ ही चर्चित हत्याकांड का महज दस दिन बाद ही नाटकीय अंदाज में पटाक्षेप हो गया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की है।