फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Major action by GDA; illegal boundary wall demolished.

Ghaziabad News: जीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध चहारदीवारी ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Major action by GDA; illegal boundary wall demolished.
लोनी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गुरुवार को सभापुर गांव में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 70 चहारदीवारी, विद्युत पोल और सड़कों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन




यह कार्रवाई सभापुर गांव के करीब 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई। जीडीए प्रवर्तन अधिकारी अखिल मिश्रा ने बताया कि उन्हें अवैध कॉलोनी बसाए जाने की सूचना मिली थी। राजबीर द्वारा विकसित की जा रही इस अनधिकृत कॉलोनी में 70 चारदीवारी, विद्युत पोल और सड़कें हटाई गईं। इसके अतिरिक्त, डीएलएफ की नवजीवन कॉलोनी में संतोष तिवारी के निर्माणाधीन भवन में अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल ने उन्हें नियंत्रित किया। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कॉलोनी बसाने वालों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed