{"_id":"6a99d449b0c41440e90d4e8c","slug":"mobile-phone-snatched-from-factory-worker-police-are-scanning-cctv-footage-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23495-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीना, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीना, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
विज्ञापन
साहिबाबाद। बुधवार रात दिल्ली प्रेस तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मनीष कुमार नई दिल्ली के सुभाषनगर के रहने वाले हैं। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।