{"_id":"6a99d1803ef1c2447c02c2df","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162325-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रूस भेजने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रूस भेजने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगे
Fri, 04 Sep 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रूस में रोजगार दिलाने का झांसा देकर नाहरपुर निवासी युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने रकम लेने के बाद युवक को रूस का वीजा देने का दावा किया। जांच कराने पर फर्जी निकला। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों से उसे जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाहरपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह नवंबर 2024 में रोजगार के सिलसिले में विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उनकी मुलाकात करनाल जिले के गांव चौरा निवासी सुनील कुमार और पंचकूला के सेक्टर-11ए में बिजनेस सर्विस फर्स्ट नाम से कार्यालय चलाने वाले एजेंट सुनील कुमार से हुई।
दोनों ने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सुरेंद्र को रूस में अच्छी नौकरी दिलाने और उसे वहां भेजने का भरोसा दिया। उनकी बातों में आकर वह विदेश जाने के लिए तैयार हो गया। आरोपियों ने प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच अलग-अलग समय पर उससे कुल साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसे रूस का वीजा और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए। सुरेंद्र को दस्तावेजों पर संदेह हुआ तो उसने वीजा की जांच कराई। जांच में वीजा फर्जी पाया गया। इसके बाद उसने दोनों आरोपियों से संपर्क कर मामले के बारे में जानकारी मांगी और अपनी रकम वापस करने को कहा। आरोपियों ने रुपये लौटाने के बजाय उसे टालना शुरू कर दिया। बाद में रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत की जांच करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से जुड़े दस्तावेज, लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।