{"_id":"6a99d4c59e837aa6200acee4","slug":"car-falls-into-drain-at-morni-t-point-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140852-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी टी-प्वाइंट पर नाले में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी टी-प्वाइंट पर नाले में गिरी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में कार सवार बाल-बाल बचा, क्रेन से वाहन बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोरनी टी-प्वाइंट के पास बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बरसाती नाले में जा गिरी। नाले में गिरते ही कार पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया गया। गनीमत रही कि कार सवार को गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सड़क पर चलते समय अचानक अनियंत्रित हुई, जिससे यह हादसा हुआ।