फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहीद चौक पर दो भाइयों पर हमला

शहीद चौक पर दो भाइयों पर हमला

Sun, 02 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहीद चौक पर दो भाइयों पर हमला
शहीद चौक पर दो भाइयों पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वेयरगंज मौहल्ला निवासी सलीम ने तहरीर देकर बताया कि वह भाई शाहवेज के साथ शहीद चौक पर पुराना काउंटर खरीदने के लिए गया था। आरोप है कि खालापार निवासी नैय्यर सुल्तान, करीमनगर निवासी सलीम व अकबर ने दोनों भाइयों पर अकारण हमला कर दिया। हमले में शाहवेज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों का मेडिकल कराते हुए एक आरोपी नैय्यर सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है।
मलीरा से युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब युवती की तलाश की गई तो पता चला कि गांव के ही पीयूष, निशांत, ब्रजमोहन व पीयूष की मां युवती को अपने साथ लेकर कहीं चले गए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी के माल समेत पकड़े तीन युवक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुभाषनगर निवासी आसिफ व कासिफ और गांव रथेड़ी निवासी जोगेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर चोर हैं, जिन्होंने गढ़ी सरवट स्थित गोदाम में दो दिन पूर्व ही चोरी की थी। आरोपी देर रात चोरी किए गए माल को लेकर उसे गायब करने के उद्देश्य से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की गोलियों के साथ दबोचा युवक
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने के एसआई तारिक वसीम ने चेकिंग के दौरान शहीद उर्फ कालिया निवासी केवलपुरी को हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से नशे की गोलियां बरामद की गईं। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed