{"_id":"5abbe2064f1c1be2298b4697","slug":"181522262534-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दवा के कारोबार की जड़ तलाश रहे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली दवा के कारोबार की जड़ तलाश रहे अफसर
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में पकड़ी गई दवा का असर पहुंचा शहर
चार राज्यों के साथ कई जिलों में सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।
आगरा के बाद वेस्ट यूपी में दवा आपूर्ति की सबसे बड़ी मंडी शहर की जिला परिषद मार्केट है। अमरोहा में पकड़ी गई नकली दवा का असर जिले में भी पहुंच गया है। यहां भी नकली दवा के कारोबार की जड़ तलाशी जा रही है। दिलचस्प यह है कि जनपद से चार राज्यों के साथ कई जिलों में दवा की सप्लाई होती है। जिनमें अनेक दवाएं शामिल हैं। बुधवार को अधिकारियों ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
ताज नगरी आगरा के बाद जनपद मुजफ्फरनगर दवा आपूर्ति का पश्चिम में बड़ा हब है। यहां से रोजाना करोड़ों की दवाओं का कारोबार होता है। शहर से देहरादून, पानीपत, अंबाला, चंडीगढ़, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ आदि स्थानों पर प्रमुख रुप से दवा आपूर्ति की जाती है। बीते दिनों अमरोहा में पकड़ी गई नकली दवाओं का असर यहां तक पहुंच गया है। मामले को लेकर जिले में भी जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। इससे दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। नकली दवाओं के साथ प्रतिबंधित दवा की बिक्री होना भी सामने आया है। इसको लेकर औषधि प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में नकली दवाओं का कारोबार तलाशा जा रहा है। चूंकि वेस्ट में नकली दवाओं का कारोबार बढ़ना बताया गया है। इसको लेकर मुनाफाखोर असली के नाम पर नकली दवाएं सप्लाई कर लोगों की जान से खेल रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि अमरोहा में नकली दवाएं पकड़ी गई है, इस बाबत यहां भी दिशा-निर्देश मिले है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। दवाओं की सैपलिंग कर जांच की जाएगी।