{"_id":"5b80584142c7924648030ae7","slug":"171535137857-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोना के ग्रामीणों का थाने में हंगामा व प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोना के ग्रामीणों का थाने में हंगामा व प्रदर्शन
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव नोना के प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए थाने में प्रदर्शन किया।
मंसूरपुर के गांव नोना के प्रधान प्रदीप कुमार द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद प्रधान का पद रिक्त हो गया था। शनिवार को प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। प्रधान पद के लिए सीट आरक्षित है। गांव के दो प्रत्याशियों रुपेश कुमार और सोनवीर के बीच सीधा मुकाबला है। बृहस्पतिवार रात में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूर्व प्रधान रोशन तथा कई अन्य ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने चुनाव लड़ रहे सोहनवीर तथा उसके समर्थक पूर्व प्रधान बोबी को भी हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। जिसको लेकर प्रत्याशी सोहनवीर के समर्थक एकत्र होकर थाने पर पहुंचे तथा उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस ने एक प्रत्याशी को तो थाने में बैठा लिया है, जबकि दूसरे प्रत्याशी को खुला छोड़ रखा है। ग्रामीणों का कहना था कि या तो दूसरे प्रत्याशी को भी थाने लाया जाए अन्यथा सोहनवीर को भी छोड़ जाए। ग्रामीणों ने प्रत्याशी को छोड़ने की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए इनको थाने में बैठाया गया है। पुलिस किसी का पक्षपात नहीं करेगी, निष्पक्ष कार्रवाई होगी।