{"_id":"5b5772354f1c1bc57a8b64e6","slug":"171532457525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश दबोचे
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे
मीरापुर। पुलिस ने गांव कासमपुर खोला मार्ग पर एक व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट करने की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध शस्त्रों और एक बाइक समेत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम जब गश्त पर थेे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर कासमपुर खोला मार्ग पर मुजफ्फरनगर से आ रहे हैं, जो एक व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट करने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना के अनुसार राजकीय माडल स्कूल के निकट बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए तो दोनों ने पुलिस को देखते ही पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अब्दुल करीम पुत्र इदरीस और फरमान पुत्र अख्तर निवासीगण शेरनगर, थाना नई मंडी बताए। एसओ ने बताया कि दोनों बदमाशों से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक बरामद की गयी। पकड़े गये बदमाशों पर जनपद के अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस पार्टी में एसओ के अलावा एसआई यूनुस खान, परवीन कसाना, परवीन भाटी शामिल रहे। उधर, गांव संभलहेडा निवासी संचित पुत्र रिशिपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे मंदिर में गया था। आरोप है कि गांव के दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और भाग निकले। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।