फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप

तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप

Tue, 26 Dec 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप
तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव में रविवार रात किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप किया गया। पीड़िता के पिता ने दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि रविवार रात वह मकान की बैठक में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि देर रात को गांव के आबाद और नजर मोहम्मद उसके उस घर में घुस आए। आरोपी उसकी नाबालिग बेटी का मुंह भींच कर दूसरे मकान की छत पर ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने तमंचा दिखा कर आतंकित कर उसकी बेटी से गैंगरेप किया। बेटी का शोर सुन कर वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर तमंचा दिखाते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम करते हुए किशोरी को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन


हमलावर को जेल भेजा
भोपा। पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारने वाले आरोपी को रजवाहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे में रविवार सुबह सेल्समैन विमल उर्फ आशू पुत्र महेंद्र निवासी टंढेड़ा को उसके ही गांव के अनिल पुत्र इलम सिंह हाल निवासी बेलड़ा ने गोली मार कर घायल कर दिया था। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके हमलावर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अचानक लगी आग से बिटौडे जले
भोपा। नंगला बुजुर्ग में लगी आग से झोपड़ी सहित कोल्हू का ईंधन और दर्जनों बिटौड़े जल कर राख हो गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान जान मोहम्मद ने बताया कि गांव के समीप राशिद का कोल्हू है, वहीं पर लोगों के बिटौडे रखे हुए है। सोमवार को अज्ञात कारणों में एक बिटौड़े में आग लग गई और कुछ ही देर में उस आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पास कोल्हू में झोकने वाले ईंधन को चपेट में लेते हुए वेदपाल की झोपड़ी को भी राख कर दिया। बारू, रगबीरी, कन्हैया सहित दर्जनों लोगों के बिटोडे जल गए।


विदेश भेजने के नाम पर 1.80 हड़पे
भोपा। युवक से विदेश भेजने के नाम पर गांव के ही दो लोगों ने एक लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। गादला निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उसे दुबई भेजने और वहां काम लगवाने के वास्ते एक लाख 80 हजार रूपये लिये थे। उसका पासपोर्ट बनवाकर उसे कुछ दिनों पूर्व दुबई भेज दिया था लेकिन बीजा नहीं मिलने के कारण उसे वहां काम नहीं मिल चुका और वह वहीं भटकता रहा। सोनू जैसे तैसे कर घर वापस आया और सोमवार को वह अपने पैसे मागंने लगा तो उसके साथ आरोपियों ने गाली गलौच की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed