{"_id":"596d0b4e4f1c1b7f458b47ce","slug":"171500318542-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों के घर लटके ताले, पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों के घर लटके ताले, पुलिस तैनात
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के बाद से मोरना के बाजार हो गए बंद
मोरना ( मुजफ्फरनगर)। नसीम हत्याकांड के बाद भोकरहेड़ी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है। घरों पर ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए आरोपियों के घर और मोहल्ले में फोर्स का पहरा बैठा दिया गया है। वहीं, केस में मृतक के चचेरे भाई कादर की गवाही भी अहम है। हत्याकांड के दौरान कादर नसीम के साथ था। वहीं, हत्याकांड के बाद उत्तेजित भीड़ के रुख को देखकर मोरना के बाजार भी बंद हो गए।
भोकरहेड़ी के नसीम की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। हत्या का आरोप लड़की पक्ष पर लगाया गया है। हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया है। नामजद आरोपी मकानों के ताले लगाकर फरार हो गए हैं। वहीं, भीड़ घरों पर हमला न कर दे, इसको लेकर फोर्स तैनात की गई है। आला अधिकारियों ने गांव में कैंप किया हुआ है। वहीं, हत्याकांड में कादर चश्मदीद गवाह है। हत्या के समय कादर नसीम के साथ बाइक पर सवार था। हालांकि हत्यारों का टारगेट सिर्फ नसीम था। हमलावर पूरे इत्मीनान के साथ आए और हमला किया। नसीम को पहले पीटा, जब वह बेहोश हो गया तो उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई। परिजन मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही नसीम दम तोड़ चुका था। आनन-फानन में व्यापारी अपनी दुकानों के शटर गिराकर घरों में दुबक गए।