{"_id":"596d0b4c4f1c1b680f8b45db","slug":"171500318540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर के जंगल में शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलेमपुर के जंगल में शव मिला
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर के जंगल में शव मिला
मुजफ्फरनगर। सोमवार शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलेमपुर के ग्रामीण सोमवार शाम को जब जंगल से लौट रहे थे, तो उन्होंने चरथावल मार्ग पर एक नलकूप के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि बीमारी के चलते इस व्यक्ति की मौत हुई है। शव की पहचान के प्रयास कराए जा रहे हैं।