फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापारी का शव उठाने पर ग्रामीण भडक़े,

व्यापारी का शव उठाने पर ग्रामीण भडक़े,

Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी का शव उठाने पर ग्रामीण भडक़े,
खतौली।
विज्ञापन

बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। व्यापारी की जेब से 80 हजार रुपये भी चोरी करने का आरोप लगाया। आरोपी वाहन चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

गांव अंती निवासी तैमूर (39) पुत्र हारुन फलावदा में कपड़े की दुकान करता है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे वह घर से रुपये लेकर कपड़ा खरीदने के लिए बाइक से खतौली आ रहा था। पमनावली पुलिस चौकी से पहले राजवाहे की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव नहीं मिलने पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। आरोप था कि मृतक की जेब में 80 हजार रुपये की नगदी गायब है। ग्रामीण आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और चोरी गई 80 हजार रुपये की नगदी वापस दिलाने की मांग पर अड़ गए। सरकार की ओर से मुआवजा भी दिलवाने की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, व्यापारी की जेब से पुलिसकर्मियों को मिले रुपयों को परिजनों को देने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर तहसीलदार अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed